
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
अमेरिका के अब तक के इतिहास में पहली बार कोई अश्वेत महिला यहां की सुप्रीम कोर्ट में अपनी सेवाएं देगी।
व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को इसकी पुष्टिक करते हुए बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने केतनजी ब्राउन जैक्सन को सर्वोच्च न्यायालय में सेवा देने के लिए नामित किया है।
राष्ट्रपति जो बाइडन ने केतनजी को उनके बेहतर कानून की व्यावहारिक समझ, और अनुभव को देखते हुए नामित किया है। राष्ट्रपति बाइडन ने केतनजी को एक सिद्ध सर्वसम्मति निर्माता कहा और साथ ही कहा है कि वह निष्पक्ष रहने और न्याय करने का प्रयास करती हैं।
कौन हैं केतनजी जैक्सन:
51 वर्षीय केतनजी जैक्सन ने अपने करियर की शुरुआत कानून के क्षेत्र में एक क्लर्क के रूप में काम करते हुए की थी। उन्होंने हार्वर्ड से स्नातक और लॉ की पढ़ाई पूरी की। 2013 में संघीय न्यायाधीश बनने से पहले अमेरिकी सजा आयोग में अपनी सेवाएं दी हैं।
जैक्सन ने 2013 से 2021 तक कोलंबिया जिले के लिए संयुक्त राज्य के जिला न्यायाधीश के रूप में भी काम किया है। सीनेट न्यायपालिका समिति के अध्यक्ष डिक डर्बिन ने जैक्सन के चयन की प्रशंसा की और जल्द से जल्द वोटिंग खत्म कर नियुक्ति की बात कही है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












