DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

USA: Gunman kills 10 in racially motivated shooting at Buffalo New York state supermarket

Buffalo suspect had previously threatened school shooting

अमेरिका के न्यूयॉर्क में गोलीबारी में 10 लोगों की मौत, 3 घायल

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

न्यूयॉर्क के बफेलो इलाके के एक सुपर मार्केट में शनिवार को फायरिंग हुई, जिसमें अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। गोलीबारी में 3 लोग घायल हैं। मरने वालों में एक सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल है। घटना शनिवार दोपहर को 2:30 बजे (भारतीय समयानुसार रविवार की रात 12 बजे) हुई। जिन 13 लोगों को गोली मारी गई है, उनमें से 11 अश्वेत हैं। जिस इलाके में यह घटना हुई, वह भी एक अश्वेत बहुल इलाका है। पुलिस नस्लीय हमले के एंगल से भी जांच कर रही है।

हमले के बाद आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया है, जहां उस पर फर्स्ट डिग्री मर्डर का चार्ज लगाया गया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी जीन पियरे ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन को फायरिंग और उसके बाद की जांच के बारे में लगातार जानकारी दी जा रही है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News