
अमेरिकी उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश रूथ बेडर गिंसबर्ग का आज 87 वर्ष की उम्र में वाशिंगटन स्थित उनके घर में निधन हो गया। बेडर गिंसबर्ग महिला अधिकारों पर बात अपनी बातों को रखने वाली और उनके लिए आवाज उठाने वाली महिला के साथ साथ अदालत की दूसरी महिला न्यायाधीश भी थीं।
गिंसबर्ग का निधन ऐसे वक्त में हुए है जब अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं अब ऐसे में देखना यह होगा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनके स्थान पर किन्हें नियुक्त करते हैं या फिर ये सीट तब तक खाली रहेगी जब तक की उनकी डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन के साथ चुनावी लड़ाई खत्म नहीं हो जाती।
गिंसबर्ग ने अपने आखिरी साल उदारवादी विंग के निर्विवाद नेता के रूप में बिताए और अपने प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय बन गईं। युवा महिलाएं उन्हें प्यार से नॉटिर्ल आरबीजी कहती थीं। उन्होंने महिलाओं और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के प्रति काफी काम किया था।
https://platform.twitter.com/widgets.jsStatement from the President on the Passing of Supreme Court Associate Justice Ruth Bader Ginsburg pic.twitter.com/N2YkGVWLoF
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) September 19, 2020
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












