
उत्तर प्रदेश विधान परिषद से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए एनडीए और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों ने आखिरी दिन नामांकन किया और आज दोनों ही पक्षों के सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए सभी प्रत्याशियों को आज बाकायदा इसका प्रमाण पत्र भी मिल जाएगा। एमएलसी चुनाव में राज्यसभा की तरह कोई भी राजनीतिक दांव पेंच नहीं देखा गया। यही वजह है कि सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध ही चुन लिया गया है।
NDA से ये निर्विरोध चुने गए: यूपी की 13 सीटों पर एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन हुआ था। जिनमें भाजपा से 7 NDA सहयोगी दल से 3 और समाजवादी पार्टी से 3 प्रत्याशी मैदान में थे। सभी प्रत्याशियों ने नामांकन के आखिरी दिन अपना नामांकन किया था। भाजपा के विजय बहादुर पाठक, मोहित बेनीवाल, संतोष सिंह, राम तीर्थ सिंघल, महेंद्र सिंह, अशोक कटारिया, धर्मेंद्र सिंह तो अपना दल एस से कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, रालोद से योगेश कुमार, सुभासपा से बिचछे लाल राजभर ने नामांकन किया था।
सपा से ये थे प्रत्याशी: यूपी एमएलसी चुनाव में 13 सीटों पर समाजवादी पार्टी ने हाल ही में सपा में शामिल हुए आजमगढ़ के गुड्डू जमाली, बलराम यादव और किरण पाल कश्यप ने नामांकन किया था। समाजवादी पार्टी ने क्रॉस वोटिंग को देखते हुए एमएलसी चुनाव में चौथा प्रत्याशी नही उतारा। समाजवादी पार्टी के तीनों प्रत्याशी भी बाकियों की तरह निर्विरोध चुने गए
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












