DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

टिकट न मिलने से गुस्साए भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक ने सपा ज्वाइन की

Up Polls Mayank Joshi, son of BJP MP from Prayagraj Rita Bahuguna Joshi, joined the Samajwadi Party
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान पिछले कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि प्रयागराज से भाजपा की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। आखिरकार आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में चुनावी रैली के दौरान मयंक जोशी के सपा में शामिल होने की घोषणा की। ‌ अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए जनता को बताया कि मयंक ने उनकी पार्टी का दामन थाम लिया है। बता दें कि रीता बहुगुणा जोशी अपने बेटे मयंक के लिए लखनऊ की कैंट विधानसभा से भाजपा हाईकमान से टिकट मांग रही थीं। लेकिन भाजपा ने मयंक जोशी को टिकट न देकर योगी सरकार के मंत्री बृजेश पाठक को मैदान में उतार दिया। अभी यूपी में आखिरी चरण का चुनाव सोमवार को होना है। ‌ चुनाव से ठीक पहले मयंक जोशी सपा में शामिल हो गए। आज अखिलेश यादव आजमगढ़ में चुनावी रैली कर रहे थे। मंच से ही अखिलेश ने इसकी घोषणा करते हुए मयंक को मंच पर बुलाया। अखिलेश ने कहा कि रीता बहुगणा जोशी के बेटे मयंक भी अब हमारे साथ आ गए हैं। ये हमारे बहुत बड़े नेता बहुगुणा जी के परिवार से हैं। इनके आने से पार्टी मजबूत होगी। बता दें कि रीता जोशी ने लखनऊ कैंट से 2012 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर और 2017 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था और दोनों बार विजय प्राप्त की थी। रीता जोशी ने 2017 के चुनाव में मुलायम सिंह यादव परिवार की बहू और सपा प्रत्याशी अपर्णा यादव को हराया था। हालांकि, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ही अपर्णा सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News