उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में पंचायत चुनाव के पहले चरण मतदान आज

कोरोना के बे लगाम बढ़ते संक्रमण के बीच आज उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान होने वाला है। इस दौरान पहले चरण के चुनाव में प्रदेश के 18 जिलों में मतदान होगा। 18 जिला पंचायतों के 779 वार्डों में 11,749, क्षेत्र पंचायत के 19313 वार्डों में 71,418 उम्मीवादर चुनाव लड़ रहे है।
आज सुबह 7 से शाम 6 बजे तक 51176 मतदान केंद्रों पर 3,16,46,162 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
आज किन किन जिलों में हो रहा है चुनाव :
अयोध्या, आगरा, कानपुर नगर, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, बरेली, भदोही, महोबा, रामपुर, रायबरेली, श्रावस्ती, संतकबीर नगर, सहानपुर, हरदोई और हाथरस
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












