
निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है और पंचायत चुनाव के ऐलान के बाद ही आचार संहिता भी लागू कर दिया गया है।
बता दें की उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में चार चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। जिसमें 15 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा, 19 अप्रैल को दूसरे चरण का, 26 अप्रैल को तीसरा चरण और चौथा चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा।
फिल्हाल प्रदेश के सीतापुर की 3, बहराइच की 1 और गोंडा की 9 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पूरा नहीं होने के कारण वहां चुनाव नहीं होगा। बाकी सभी 18 मंडल के एक-एक जिले में पहले चरण का चुनाव होगा। इसकी मतगणना 2 मई को होगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












