यूपी होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान की हालत नाजुक, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान की स्थिति नाजुक हो गई है। हाल ही में चेतन चौहान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। कल सुबह उनके तबीयत बिगड़ने बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां आज सुबह उनकी किडनी फेल हो गई और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।
फिलहाल चेतन चौहान की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












