भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 85 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की
JOIN OUR WHATSAPP GROUP





उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। शुक्रवार शाम को जारी की गई इस लिस्ट में 85 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। बता दें कि कानपुर के पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण को कन्नौज से, अदिति सिंह को रायबरेली से, हरदोई से नितिन अग्रवाल को, बिधूना से रिया शाक्य को टिकट दिया गया है। 85 उम्मीदवारों में 15 महिलाएं हैं। असीम अरुण कानपुर के पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं। रामवीर उपाध्याय को सादाबाद से टिकट दिया गया है। हरिओम यादव को सिरसागंज से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं तीसरी लिस्ट में पार्टी ने हाल ही में विधानसभा उपाध्यक्ष के पद और समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी में आने वाले नितिन अग्रवाल को हरदोई सदर से पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। वहीं बिधूना से रिया शाक्य को टिकट दिया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












