बुध, फ़रवरी 4, 2026

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, 10वीं में यश प्रताप सिंह और 12वीं में महक जायसवाल ने राज्य में किया टॉप

यूपी 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। रिजल्ट की घोषणा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कर दी गई है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upmspresult.in पर रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टिव हो गया है। छात्र अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके वेबसाइट पर आसानी से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। यूपी बोर्ड के डायरेक्टर डॉ. महेंद्र देव और यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए। 10वीं यश प्रताप सिंह, तो 12वीं में महक जायसवाल ने पूरे राज्य में किया टॉप। साल 2025 की यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 54 लाख से अधिक छात्र छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें 10वीं के लिए 27.32 लाख और 12वीं के लिए 27.05 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हैं। 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच राज्य के 8,140 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में परीक्षाएं आयोजित की गई थीं।

परीक्षा समाप्ति के करीब 44 दिन बाद रिजल्ट घोषित किए गए। पिछले साल के बोर्ड परीक्षा नतीजों पर नजर डालें तो 2024 में हाईस्कूल का पासिंग परसेंटेज 89.55% और इंटरमीडिएट का 82.60% रहा था। वहीं 2023 में ये आंकड़े क्रमशः 89.78% और 75.52% थे। नतीजों की घोषणा के साथ ही पासिंग परसेंटेज, जिलावार प्रदर्शन, और छात्रों-छात्राओं के तुलनात्मक आंकड़े भी साझा किए जाएंगे। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी टॉपर्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन छात्रों ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और मजबूत इरादों से सफलता प्राप्त की है, जो उनके अभिभावकों और शिक्षकों के लिए गर्व की बात है। सीएम ने यह भी कहा कि विफलता निराशा का कारण नहीं होती, बल्कि यह आत्म-मूल्यांकन का एक अवसर देती है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि निराश नहीं होना चाहिए और फिर से प्रयास करना चाहिए क्योंकि सफलता अंततः उनकी राह देख रही है। सीएम योगी ने यह घोषणा की कि प्रदेश और जनपद स्तर के सभी टॉपर्स का सम्मान किया जाएगा।

12वीं की टॉपर लिस्ट-

कुल पास प्रतिशत – 81.15%

  1. महक जायसवाल प्रयागराज 97.20%
  2. साक्षी अमरोहा 96.80%
  3. आदर्ष यादव सुल्तानपुर 96.80%
  4. शिवानी सिंह प्रयागराज 96.80%
  5. अनुष्का सिंह कौशाम्बी 96.80%
  6. मोहिनी इटावा 96.40

10वीं की टॉपर लिस्ट–

यूपी बोर्ड 10वीं कुल पास प्रतिशत 90.11%

1 यश प्रताप सिंह 97.83%
2 अंशी 97.67%
2 अभिषेक कुमार यादव 97.67%
3 ऋतु गर्ग 97.50%
3 अर्पित वर्मा 97.50%
3 सिमरन गुप्ता 97.50%

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

Abhishek Kumar
Author: Abhishek Kumar

Let us live and strive for freedom! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading