उत्तर प्रदेश के 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा का रिज़ल्ट आज 12 बजे सुबह जारी किया जाएगा।
आज हाई स्कूल के 30,24,480 और इंटरमीडिएट के 27,72,656 परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया जाएगा।
इसका परिणाम यूपी के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा लोकभवन स्थित मीडिया सेंटर में घोषित करेंगे।
आपको बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 में पंजीकृत कुल 5611072 परीक्षार्थियों में से 5130481 परीक्षा में शामिल हुए थें।
यूपी बोर्ड परिणाम माध्यमिक शिक्षा परिषद की सरकारी वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ or http://upresults.nic.in/ 2020 से देख सकते हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












