उत्तरप्रदेश बोर्ड परीक्षा में 10वीं में रिया जैन और 12वीं में अनुराग मलिक ने मारी बाजी..
इस साल के रिजल्ट में लड़कों के मुकाबले लड़कियां का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है।
दसवीं कक्षा में 23 लाख 982 छात्र पास विद्यार्थी पास हुए हैं। दसवीं में इस साल बड़ौत-बागपत की रिया जैन ने टॉप किया है। रिया जैन ने 96.67 फीसदी नंबरों के साथ टॉप किया है।वहीं दूसरा स्थान अभिमन्यु वर्मा का रहा है जिसने 95.83 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। तीसरा स्थान योगेश प्रताप सिंह और राजेंद्र प्रताप सिंह का रहा। इन दोनों ही विद्यार्थियों ने 95.33 फीसदी अंकों के साथ हाईस्कूल की परीक्षा में टॉप किया है।
वहीं दूसरी ओर बारहवीं की परीक्षा में अनुराग मलिक ने 97 फीसदी नंबर के साथ बारहवीं में टॉप किया है। दूसरे स्थान प्रांजल सिंह ने 96 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है और तीसरे स्थान उत्कर्ष शुक्ला ने 94.80 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है।
उत्तरप्रदेश सरकार ने टॉपर्स को लैपटॉप देने की घोषणा की है। इसके अलावा दसवीं और बारहवीं कक्षा के टॉपर्स विद्यार्थियों को सरकार एक लाख रुपये की सहायता राशि भी देगीऔर 20 टॉपर्स के घर तक सरकार पक्की सड़क बनाएगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












