यूपी बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, 8 मई से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव ने इस बार बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल गड़बड़ कर दिया । बुधवार को आखिरकार यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हाई स्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा की तिथि जारी की गई । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते यूपी बोर्ड परीक्षा की शुरुआत आठ मई से होगी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षा 24 अप्रैल से 12 मई तक प्रस्तावित थी पर पंचायत चुनाव के चलते परीक्षाओं को स्थगित किया गया था। साथ ही सूबे में संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं की तिथियां भी आगे बढ़ाई जाएंगी। 29 अप्रैल से प्रस्तावित परीक्षाएं अब मई के दूसरे सप्ताह के बाद ही शुरू होंगी। परिषद के सचिव आरके तिवारी ने बताया था कि यूपी बोर्ड परीक्षा का नया शेड्यूल तय होने के बाद संस्कृत बोर्ड की परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा की जाएगी। आज जारी हुए कार्यक्रम के मुताबिक हाईस्कूल की परीक्षा आठ मई से शुरू होकर 12 दिनों में 25 मई को समाप्त हो जाएगी, वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 कार्य दिवसों में पूरी होकर 28 मई 2021 को समाप्त होगी। उत्तर प्रदेश का पड़ोसी राज्य बिहार की अगर बात करें तो वहां पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम भी आ चुके हैं । यूपी में बोर्ड परीक्षाएं ऐसे समय में आयोजित होने जा रही है जब गर्मी अपने चरम पर होगी । जिससे विद्यार्थियों और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
Know full schedule here
UP Board’s official website upmsp.edu.in.
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












