
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों की वजह से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की परीक्षा को आगे टालने का निर्णय लिया जा रहा है। पहले ये परीक्षाएं 24 अप्रैल से 12 मई तक कराने का ऐलान किया गया था,लेकिन अब ये मई एक पहले सप्ताह तक के लिए टाल दी जा सकती हैं।
ख़बर यह है कि होली से ठीक पहले 27 मार्च को राज्य निर्वाचन आयोग, पंचायत चुनावों के लिए अधिसूचना जारी कर सकती है। हाईकोर्ट के नई आरक्षण नीति को रिजेक्ट करने के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों क लिए फिर से पुराने आधार पर ही आरक्षित सीटों का ऐलान हुआ है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












