सपा नेता और मुलायम सिंह यादव के साडू और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल भाजपा में हुए शामिल

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी की पूर्व नेता और मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के बाद अब समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह के साढ़ू प्रमोद कुमार गुप्ता ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।




प्रमोद औरैया के बिधूना विधानसभा सीट से पूर्व विधायक भी हैं।
वहीं, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका मौर्या ने भी भाजपा जॉइन कर ली। प्रियंका ही कांग्रेस की लड़की हूं लड़ सकती हूं पोस्टर का मुख्य चेहरा थीं। उन्होंने कांग्रेस पर टिकट लेकर पैसे देने का आरोप लगाया था। पोस्टर गर्ल प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस में भ्रष्टाचार व्याप्त है। यहां महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












