(यूपी आईपीएस ट्रांसफर)
उत्तर प्रदेश को योगी सरकार ने मंगलवार को 6 सीनियर आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। जिसमें जे रविंदर गौड़ आगरा के नए पुलिस कमिश्नर बनाये गए हैं। वहीं प्रतिन्दर सिंह हटा दिया गया है। इसके अलावा चंद्र प्रकाश को आईजी इंटेलीजेंस मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है। प्रेम कुमार गौतम को आईजी रेंज प्रयागराज बनाया गया है। सुरेश राव ए कुलकर्णी आईजी गोरखपुर रेंज और शिवहरि मीना जॉइंट सीपी गौतमबुद्धनगर बनाए गए हैं। योगी सरकार के किए गए इन 6 आईपीएस के ट्रांसफर में सबसे ज्यादा आगरा पुलिस के कमिश्नर का हटाया जाना चर्चा में बना हुआ है। बता दें कि आगरा के जगदीशपुरा में 50 करोड़ की जमीन पर कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जमीन कब्जाने में खाकी-खादी गठजोड़ की बात सामने आने के बाद अब फतेहपुर सीकरी से भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजकुमार चाहर ने भी इस पूरे मामले में सवाल खड़े किए हैं। उधर, जमीन पर कब्जा और फर्जी केस सामने आने के 4 दिन बाद आज योगी सरकार ने आगरा के पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह को हटा दिया है। उनको मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।वर्ष 2022 में आगरा पुलिस कमिश्नरेट बना था। डा. प्रीतिंदर सिंह ने नवंबर 2022 पहले पुलिस आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया था। वह करीब 14 महीने तक यहां पुलिस आयुक्त रहे। सितंबर 2023 में जगदीशपुरा पुलिस द्वारा बेशकीमती करीब साढ़े चार बीघा जमीन पर बिल्डर समेत को कब्जा दिलाने के लिए रवि कुशवाह और शंकरिया के परिवार पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया था। इसकी शिकायत पीड़ित परिवार द्वारा डीजीपी से करने पर वहां से विशेष जांच कराई गई। इसमें जगदीशपुरा पुलिस पर लगे आरोपों की पुष्टि हुई। मामला तूल पकड़ने पर तत्कालीन थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार और बिल्डर कमल चौधरी समेत 18 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद से आगरा कमिश्नरेट में खाकी और खादी की गठजोड़ का मामला सुर्खियां बना हुआ है।


यह भी पढ़े: घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












