सोम, अप्रैल 13, 2026

Unlock 5.0: Himachal Pradesh set to reopen the school for Classes 9-12 from November 2

Unlock 5.0: Himachal Pradesh set to reopen school for Classes 9-12 from November 2
Unlock 5.0: Himachal Pradesh set to reopen school for Classes 9-12 from November 2
Unlock 5.0: Himachal Pradesh set to reopen the school for Classes 9-12 from November 2

हिमाचल सरकार ने प्रदेश में नौवीं से 12वी कक्षा तक के विद्यार्थियों और कॉलेजों में दो नवंबर से नियमित कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। प्रशासन ने प्रदेश के सभी शैक्षिक संस्थानों को गृह मंत्रालय की ओर से जारी एसओपी और दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया है। बता दें कि की इस से पहले राज्य सरकार प्रदेश में विद्यार्थियों की पूर्णत हाजरी के लिए कोई नियम जारी नहीं किए थें और सीमित समय तक हाई क्लास चलने की अनुमति थी।

दिशा निर्देश:

  • क्लासरूम में विद्यार्थियों की क्षमता से अधिक संख्या की स्थिति में शिफ्टों में कक्षाएं लगाने की व्यवस्था करनी होगी।
  • ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई को जारी रखा जाएगा।
  • विद्यार्थी अभिभावकों की लिखित सहमति के बाद ही स्कूल-कॉलेज आ सकेंगे।
  • दो नवंबर से शुरू हो रहीं नियमित कक्षाओं में हाजिरी की अनिवार्यता नहीं रहेगी। 
  • दो नवंबर से प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में शुरू होने जा रही नियमित कक्षाओं में विद्यार्थियों को एक सीट छोड़कर बिठाया जाएगा।
  • विद्यार्थियों, शिक्षकों और गैर शिक्षकों को थर्मल स्क्रीनिंग और मास्क पहनने पर ही परिसरों में प्रवेश मिलेगा।
  • प्रिंसिपलों और अध्यापकों की देखरेख में रोजाना शिक्षण संस्थान सैनिटाइजेशन करवाने होंगे।
  • सभी प्रिंसिपलों को स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करवाने को कहा है।
  • अगर किसी कक्षा में विद्यार्थी अधिक रहेंगे तो दो कक्षाओं में उन्हें बिठाया जाएगा।
  • प्रार्थना सभाएं और खेलकूद गतिविधियां नहीं होंगी।
  • निर्धारित से अधिक तापमान वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • सैनिटाइजर और हाथ धोने को साबुन की व्यवस्था की जाएगी।

    इन सभी नियमों का पालन करवाने के लिए हर स्कूल और कॉलेज में कमेटियां भी बनानी होंगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News