आज से शुरू होगी दिल्ली एनसीआर में मेट्रो की सेवा

आज से दिल्ली एनसीआर में केंद्र सरकार की अनुमति से मेट्रो का संचालन शुरू होने वाला है। लगभग 6 महीने बाद दुबारा मेट्रो सेवाएं सुरु की का रही है वैसे में जानें किन नियमों के साथ फिर से शुरू की जाएगी मेट्रो।
क्या होंगें नए नियम –
- शुरुआत दिनों में दिल्ली मेट्रो की केवल एक लाइन खोली जाएगी।
- परिचालन का समय सुबह 7 से 11 बजे और शाम को 4 से 8 बजे तक रहेगा।
- मेट्रो स्टेशनों पर केवल निर्धारित गेट ही प्रवेश के लिए खोले जाएंगे, वहीं निकालने के लिए एक अलग गेट होगी।
- मेट्रो यात्रा के दौरान केवल स्मार्ट कार्ड और कैशलेस / ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की अनुमति होगी।
- सामाजिक दूरी को बनाए रखने के लिए सभी स्टेशनों पर लोगों को चढ़ने और उतरने के लिए पहले से अधिक समय दिया जाएगा।
दिल्ली मेट्रो को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा।
- पहले चरण में 7 सितंबर से समयपुर बादली से येलो लाइन की शुरुआत की जाएगी।
- सितंबर से ब्लू लाइन द्वारका से नोएडा और वैशाली के लिए और पिंक लाइन मजलिस पार्क से शिव विहार के लिए शुरू की जाएगी।
- सितंबर से रेड लाइन, ग्रीन लाइन और वायलेट लाइन को खोला जाएगा।
- दूसरे चरण में 11 सितंबर से मजेंटा लाइन और ग्रे लाइन को खोला जाएगा।
- तीसरे चरण में 12 सितंबर से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को भी खोल दिया जाएगा।
बता दें कि फिलहाल की स्थिति को देखते हुए पहले के मुकाबले में दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की संख्या 20 प्रतिशत कम की गई है ताकि सोशल डिस्टेंसिंग जैसी जरूरी गाइडलाइन को ठीक से फॉलो की जा सके।
https://platform.twitter.com/widgets.jsWe are on our way. It's been 169 days since we've seen you! Travel responsibly and commute if it's only necessary. #MetroBackOnTrack pic.twitter.com/aCUnYO1ptS
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) September 7, 2020
इसलिए यात्रियों को भी कुछ जरूरी सलाह जी गई है-
- बेवजह मेट्रो में यात्रा ना करें, इसके अलावा यात्रा करते हुए आपस में बात नहीं करने को भी कहा गया है।
- सभी यात्रियों को 15-30 मिनट तक का एक्स्ट्रा टाइम लेकर यात्रा करने को कहा गया है, ताकि वो अपने गंतव्य स्थलों पर समय से पहुंच सकें।
- सभी यात्रियों से अपने मोबाइल सेट पर ‘आरोग्य सेतु’ ऐप डाउनलोड कर रखने को कहा गया है।
- लोगों से यात्रा के दौरान कम से कम सामान कैरी करने को कहा गया है।
- सैनिटाइजर पॉकेट साइज का ही होना चाहिए, सुरक्षा कारणों से मेट्रो परिसर के अंदर 30 मिली लीटर से ज्यादा सैनिटाइजर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












