राजधानी में फिर से सजेंगी साप्ताहिक बाजारें…

राजधानी दिल्ली में अब अर्थव्यवस्था को समान्य करने के लिए सीएम केजरीवाल लगातार प्रयास कर रहे हैं। वहीं अब दिल्ली सरकार ने लोगों की राहत देने का फैसला लिया है।
दिल्ली सरकार ने राज्य में नाइट कर्फ्यू को खत्म कर दिया है साथ ही साथ होटल, हॉस्पिटलिटी सेवाओं और स्ट्रीट हॉकर्स को काम करने की इजाजत दी गई है।
वहीं अब सरकार ने लगभग 5 महीनों से बंद पड़े साप्ताहिक बाजार को भी फिर लगाने की अनुमति दे दी है।
केजरीवाल सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा जारी अनलॉक-3 के दिशा-निर्देशों के तहत दिल्ली की अर्थव्यवस्था को खोलने के लिए ये महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। अनलॉक-3 के दिशा-निर्देशों के तहत गुरुवार को लिए गए फैसले में दिल्ली सरकार ने रात के कर्फ्यू को समाप्त करने का फैसला लिया है, जो पहले रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहता था। दिल्ली के जो होटल अस्पतालों से जुड़े हुए नहीं हैं, ऐसे होटलों में सामान्य कामकाज शुरू करने की अनुमति देने का फैसला किया है।
सोमवार को पारित आदेश के तहत, दिल्ली सरकार ने एक सप्ताह के लिए सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक ट्रायल के आधार पर स्ट्रीट हॉकर्स को काम करने की अनुमति दी थी और उसके बाद यह निर्णय लिया गया कि सड़क पर चलने वाले फेरीवालों को भविष्य में बिना किसी समय सीमा के अंदर अपना काम करने की अनुमति दी जाएगी।
वहीं अब दिल्ली सरकार ने ट्रायल के आधार पर साप्ताहिक बाजारों को एक सप्ताह के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और सभी आवश्यक एहतियाती उपायों के साथ काम करने की अनुमति दी है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












