रवि, अप्रैल 12, 2026

Unlock 2.0 : Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) – जल्द ही कार्ड सुविधा के साथ शुरू होगी मेट्रो सुविधाएं

जल्द ही कार्ड सुविधा के साथ शुरू होगी मेट्रो सुविधाएं

देश में कोरोना संक्रमण का दौर जारी है और इस बीच हर कार्य जोखिम भरा है। लेकिन अब राज्यों ने अपने अपने राज्यों में कई बदलाव लाने शुरू कर दिए है। दिल्ली सरकार भी अब जल्द ही दिल्ली में मेट्रो व्यवस्था शुरू करने जा विचार कर रही है।
लेकिन संक्रमण को देखते हुए इस से से बचाव के लिए अब टोकन की जगह कार्ड से सुविधा शुरू करने वाली है। टोकन के बजाय मेट्रो कार्ड से ही यात्रियों को सफर का मौका मिलेगा दूसरी तरफ इसे सुरक्षा के लिहाज से जरूरी मेंटिनेंस के कार्यों को भी पूरा किया जा रहा है।

वहीं आपको बता दें की मेट्रो का संचालन शुरू होने पर स्टेशन पर मेट्रो के रुकने के समय में बदलाव किया जाएगा और कई नए बदलाव भी यात्रियों को देखने को मिलेंगे।

डीएमआरसी की ओर से लॉकडाउन के दौरान संक्रमण से बचाव के लिए सभी एहतियाती कदम उठाने के साथ साथ मेंटिनेंस कार्यों को भी पूरा किया जा रहा है। इसके तहत सिग्नलिंग, ट्रैक मेंटीनेंस, पार्किंग, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन के पर्याप्त इंतजाम भी तकरीबन पूरे कर लिए गए हैं। हालांकि रोजाना मेट्रो सेवाएं शुरू करने से संबंधित यात्रियों की ओर से लगातार सवाल भी उठाए जा रहे हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News