DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भारत से फिर मदद की गुहार लगाई, पीएम मोदी से की बात

Ukraine President Speaks To PM Modi
Ukraine President Speaks To PM Modi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज तीसरा दिन है। अभी तक किसी भी देश में इन दोनों देशों के बीच युद्ध को रोकने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की है। ‌शनिवार सुबह से रूसी सैनिक लगातार यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों में भारी बमबारी और गोले बरसा रहे हैं। यूक्रेन की राजधानी समेत कई शहरों में अब रूस और यूक्रेन के सैनिकों की आमने सामने की लड़ाई भी शुरू हो चुकी है। यूक्रेन में तबाही का मंजर पसरा हुआ है। जंग के तीसरे दिन गोलीबारी जारी है।‌‌ कोनोटॉप में रूसी एयरक्राफ्ट ने धमाके किए हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि खारकीव एयरपोर्ट पर भी रूस हमला कर सकता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कई देशों से लगातार फोन पर बात कर मदद की गुहार लगा रहे हैं। ‌शनिवार शाम को जेलेंस्की ने पीएम मोदी से फोन पर बात की। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपील की है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत हमारा राजनीतिक समर्थन करे। जेलेंस्की ने पीएम मोदी को बताया कि इस समय रूस के एक लाख से अधिक सैनिक हमारी जमीन पर हैं।‌‌ वहीं दूसरी ओर रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूक्रेन से आम नागरिकों के पलायन का सिलसिला जारी है। संयुक्त राष्ट्र रिफ्यूजी एजेंसी के मुताबिक अब तक 1 लाख 20 हजार यूक्रेनी नागरिक देश छोड़कर जा चुके हैं। तीन दिनों के घमासान के बाद हुई झड़पों में सैकड़ों लोग हताहत हुए हैं और पुलों, विद्यालयों और अपार्टमेंट की इमारतों को भारी नुकसान हुआ है।
वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन छोड़ने के अमेरिका के ऑफर को ठुकरा दिया है। उन्होंने साफ कहा कि हमें हथियार चाहिए, न की सवारी। दरअसल, आज अमेरिकी वायुसेना के तीन विमान रोमानिया हवाई क्षेत्र उड़ाने भरते देखे गए हैं। इन विमानों ने तीन घंटे से अधिक समय तक उड़ान भरी है।‌ इसमें एक पोलैंड हवाई क्षेत्र में ईंधन भरने वाला विमान है। बताया जा रहा है कि ये विमान रेस्क्यू के लिए अमेरिका की ओर से भेजा गया था। वहीं शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया। इस प्रस्ताव के पक्ष में 11 और विपक्ष में 1 वोट पड़ा। भारत, चीन और यूएई ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। हालांकि, रूस ने वीटो पावर का इस्तेमाल कर इस निंदा प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

यूक्रेन में लगातार हो रही भारी तबाही, बेगुनाह नागरिक भी मारे जा रहे—

रूस हमले तेज करता जा रहा है। यूक्रेन में रूस के हमले में 198 नागरिकों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन सरकार का दावा है कि मारे गए आम नागरिकों में तीन बच्चों की भी मौत हो गई है। यूक्रेन से कई तस्वीरें और वीडियो ऐसी आ रहीं हैं जिसे देख किसी का भी दिल दहल जाए। रूस यूक्रेन जंग में क्लेम और काउंटर क्लेम किए जा रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि तीन दिनों के युद्ध में उनके 137 हीरोज ने जान गंवाए हैं। इनमें 10 सैन्य अधिकारी हैं। यूक्रेन की सेना का दावा है कि उन्होंने 1000 से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया है। वहीं रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा है कि उन्होंने यूक्रेन के 211 सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया है। इधर यूक्रेन का दावा है कि उन्होंने रूस के कम से कम 80 टैंक, 516 बख्तरबंद गाड़ियां, 7 हेलिकॉप्टर, 10 एयरक्रॉफ्ट, और 20 क्रूज मिसाइलों को नष्ट कर दिया है । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने दावा किया हमारी मदद के लिए ब्रिटेन और अमेरिका सहित कुल 28 देश आगे आए हैं। ये हमें रूस का सामना करने के लिए हथियार और दूसरे मिलिट्री इक्विपमेंट्स देंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News