
टीवी सीरियल धरतीपुत्र नंदिनी (Dhartiputra Nandini) में मुख्य भूमिका निभाने वाले टीवी अभिनेता अमन जायसवाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अमन जसवाल (Aman Jaiswal) 23 वर्ष के थे। इस बात की जानकारी अभिनेता के एक दोस्त ने जानकारी दी है।। उन्होंने बताया कि अमन शूटिंग से लौटकर घर जा रहे थे। मुंबई के जोगेश्वरी हाईवे (Jogeshwary Highway) पर उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के वक्त अभिनेता बाइक पर थे। अमन के दोस्त अभिनेष मिश्रा के मुताबिक, एक्टर को कामा अस्पताल ले जाया गया, जहां हादसे के आधे घंटे बाद उनकी मौत हो गई। अमन जयसवाल को टीवी शो धरतीपुत्र नंदिनी (Dhartiputra Nandini) में उनके काम के लिए जाना जाता था। यूपी के बलिया के रहने वाले थे अभिनेता.
अमन की मौत से सदमे में सितारे:
एक्टर के निधन के बाद धरतीपुत्र नंदिनी के लेखक धीरज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर अमन को अंतिम सम्मान देते हुए लिखा, ‘अलविदा, तुम जीवित रहोगे हमारी यादों में… ईश्वर कभी कभी कितना क्रूर हो सकता है। आज तुम्हारी मृत्यु ने एहसास करा दिया। भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने भी अमन की मौत पर हैरानी जताते हुए अपना दुख जाहिर किया।
Aman Jaiswal Instagram: https://www.instagram.com/aman__jazz/
यहां मिली पहचान:
अमन जायसवाल (Aman Jaiswal) यूपी के बलिया के रहने वाले थे। वह अभिनेता बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे। उन्होंने अपना सपना सच किया, लेकिन इस हादसे ने उनके सफर को शुरू होते ही खत्म कर दिया। अमन की उम्र महज 23 साल थी। साल 2023 में ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ में अमन को पहली बार लीड रोल में देखा गया था। इससे पहले वह ‘उड़ारियां’ और ‘पुण्यशलोक अहिल्याबाई’ टीवी शोज में सहायक किरदारों में नजर आए थें।
यह भी पढ़े: दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी: बड़े वादों के साथ वोटर्स को लुभाने की कोशिश
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












