सीएम रावत ने नवरात्रि पर एक मुस्लिम समेत तीन महिलाओं को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष बनाया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है । पिछले समय से राज्य महिला आयोग में खाली चल रहे उपाध्यक्ष के पद पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने तीन महिलाओं नियुक्ति की है । इन महिलाओं में एक मुस्लिम भी है । यही नहीं सीएम ने इन महिलाओं को राज्यमंत्री का दर्जा भी दे दिया है । आइए आपको बताते हैं राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त होने वाली महिलाओं के बारे में। तीन तलाक के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने वाली काशीपुर की महिला शायरा बानो को महिला आयोग में उपाध्यक्ष (प्रथम), रानीखेत की ज्योति शाह को उपाध्यक्ष (द्वितीय) और चमोली की पुष्पा पासवान को उपाध्यक्ष (तृतीय) बनाया गया है। शायरा ने हाल ही में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। आयोग में उपाध्यक्ष के तीन पदों पर काफी समय से खाली चल रहे थे। बता दें कि तीन तलाक मामले में कानूनी लड़ाई लड़कर मिसाल पेश करने वाली उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले के गोपीपुरा पांडे कॉलोनी (काशीपुर) की रहने वाली शायरा बानो 10 अक्टूबर को भाजपा में शामिल हुई थीं ।
https://platform.twitter.com/widgets.jsसुप्रीम कोर्ट में पहली बार तीन तलाक के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने वाली सायरा बानो जी को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष, अल्मोड़ा की श्रीमती ज्योति मिश्रा शाह जी को उपाध्यक्ष और चमोली की श्रीमती पुष्पा पासवान जी को उपाध्यक्ष (तृतीय) बनाया है। सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/USwJNYQ3Ym
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) October 20, 2020
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












