शुक्र, अप्रैल 3, 2026

उत्तर भारत में कोहरे के प्रकोप से कई ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों के समय हुए प्रभावित

Trains Running Late, Several Cancelled As Dense Fog Engulfs North India
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

उत्तर भारत में बढ़ती सर्दी के में कोहरे का प्रकोप भी जारी है। इससे रेलवे समेत हवाई यात्रा पर भी काफी प्रभाव पड़ रहे हैं।
वहीं भारतीय रेलवे पर भी मौसम का काफी असर दिखाई दे रहा है। देर रात और तड़के घना कोहरा छाए रहने के कारण कई ट्रेनें प्रभावित हैं। कोहरे का असर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से लेकर प्रीमियम ट्रेनों तक पर दिखाई दे रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से दिल्ली आने वाली ट्रेनों अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं। कोहरे के कारण आज 24 दिसंबर को भी कई ट्रेन है जैसे कि महाबोधि एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस समेक कई ट्रेनें लेट चल रही हैं। सुबह 9.30 बजे तक के अपडेट के मुताबिक, उत्तर रेलवे की 48 ट्रेनों को कोहरे के कारण रद्द कर दिया गया है।

किन किन ट्रेनों पर हैं प्रभाव:

ओडिशा के पुरी से चल कर नई दिल्ली आने वाली ट्रेन संख्या 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है।

बिहार के गया से नई दिल्ली आने वाली गाड़ी संख्या 12397 महाबोधि एक्सप्रेस 01.30 घंटे की देरी से चल रही है।

गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस भी देरी से चल रही है।

उत्तर प्रदेश में अयोध्या कैंट से बाराबंकी, लखनऊ, सहारनपुर होते हुए दिल्ली आने वाली 14205 एक्सप्रेस 02.35 घंटे की देरी से चल रही है।

गाड़ी संख्या 2615 चेन्नई-नई दिल्ली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2.30 घंटे लेट चल रही है।

रायगढ़ निजामुद्दीन एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से चल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह पंजाब, नॉर्दन राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों और दिल्ली में कोहरे की चादर देखने को मिली है, जिसके कारण विजिबिलिटी काफी कम दर्ज की गई है। IMD के मुताबिक, बहुत घना कोहरा होने पर दृश्यता 0 से 50 मीटर के बीच होती है। वहीं, घना कोहरा होने पर दृश्यता 51 से 200 मीटर, मध्यम कोहरा होने पर 201 से 500 मीटर और हल्का कोहरा होने पर 501 से 1,000 के बीच दर्ज का जाती है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News