DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Tokyo Paralympics: PM Modi meets India’s Paralympics stars

Tokyo Paralympics

टोक्यो पैरालंपिक में खेलने वाले भारतीय पैरा एथलीटों से पीएम मोदी ने की मुलाकात, खिलाड़ियों ने साझा किए अपने अनुभव

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टोकियो ओलंपिक 2020 के खिलाडियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुलाकात के बाद आज प्रधानमंत्री मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से पैरालंपिक के अनुभव के बारे में बातें की।

बता दें की इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने कमाल करते हुए 19 पदक जीते जिनमें पांच स्वर्ण पदक भी शामिल हैं। पैरालंपिक खेलों में भारत का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हैं।
टोक्यो पैरालंपिक में जिन खिलाड़ियों ने पदक जीते उनमें अवनि लेखरा, सिंहराज अडाना, सुमित अंतिल, मनीष नरवाल, प्रमोद भगत, कृष्णा नागर, भाविना पटेल, निषाद कुमार देवेंद्र झाझरिया, योगेश कथुनिया, मरियप्पन थंगवेलु, प्रवीण कुमार, सुहास यतिराज, सुंदर सिंह गुर्जर, शरद कुमार, हरविंदर सिंह और मनोज सरकार शामिल हैं। भारत की तरफ से टोक्यो पैरालंपिक में 54 सदस्यीय दल ने भाग लिया जिसने 9 स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश की है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News