DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Tokyo Paralympic Games: Paralympics all set to begin today

Tokyo Paralympic Games Paralympics all set to begin today

आज से शुरू होगा टोक्यो पैरालंपिक,163 देशों के 4500 खिलाड़ी लेंगे भाग

टोक्यो ओलंपिक में भारत के बेहतर प्रदर्शन के बाद अब सभी निगाहें आज से शुरू होने वाले टोक्यो में होने वाले पैरालंपिक खेलों पर टिकी हैं।

इस बार ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बाद पैरालंपिक खेलों में 54 खिलाड़ियों के दल से भी पहली बार दोहरे अंकों में पदक की उम्मीद की जा रही है। भारतीय पैरालंपिक समिति को पैरा खिलाड़ियों से कम से कम 10 पदक की उम्मीद है। भारत पैरालंपिक में नौ खेलों में हिस्सा लेगा

बता दें की भारत ने 1972 में पहली बार पैरालंपिक में हिस्सा लिया था, और तब से इन खेलों में कुल 12 पदक जीत चुका है। अगर भारत उम्मीद के मुताबिक सफलता हासिल करता है तो इस बार पदक तालिका में शीर्ष 25 में जगह बना सकता है। भारत 2016 रियो पैरालंपिक में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक के साथ 43वें स्थान पर रहा था। भारत का 54 सदस्यीय दल अब तक का देश का सबसे बड़ा दल है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News