डी डब्ल्यू समाचार पर शाम 8 बजे तक मुख्य समाचारों की झलकियां, जानिए फटाफट

- झारखंड: बीजेपी जॉइन करने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे चंपाई सोरेन, लोगों ने किया स्वागत
- अगस्त में GST कलेक्शन 10% बढ़कर 1.75 लाख करोड़ रुपये हुआ
- लखनऊ: लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में IPS संतोष रस्तोगी की बेटी की संदिग्ध मौत
- पश्चिम बंगाल: रेप-हत्या मामले की जांच के लिए सीबीआई की टीम आरजी कर मेडिकल कॉलेज पहुंची
- केंद्र सरकार की मंशा साफ है, कि वो आरक्षण नहीं देना चाहते- पटना में बोले तेजस्वी यादव
- तेलंगाना में भारी बारिश के बाद सरकार का ऐलान, कल बंद रहेंगे सभी शैक्षणिक संस्थान
- महाराष्ट्र: सीट बंटवारे पर CM शिंदे, डिप्टी CM फडणवीस और अजित पवार की बैठक, 173 सीटों पर बनी सहमति
- बिहार: JDU में शामिल हुए श्याम रजक, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा भी रहे मौजूद
- ‘सिख किरदार सही से दिखाया जाए’, कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर बोले चरणजीत सिंह चन्नी
- जबलपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, नागपुर में हुई लैंडिंग
- एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने संभाला इंडियन एयरफोर्स के DCAS का पदभार
- असम: गुवाहाटी में भारी बारिश से सड़कों पर भरा पानी
- महाराष्ट्र: शिवाजी की प्रतिमा गिरने की घटना के खिलाफ प्रोटेस्ट का नेतृत्व करेंगे MVA लीडर्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












