
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर रविवार सुबह फायरिंग होने से आसपास हड़कंप मच गया। सलमान के घर के बाहर सुबह 5 बजे फायरिंग की गई। सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 2 बाइक सवारों ने 3 राउंड फायर किए। घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच के लिए पहुंच गई है।जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे। खान को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी। लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। जून 2022 में सलमान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा लेटर मिला था, जिसमें लिखा था कि जो हाल सिद्धू मूसेवाला का हुआ वही हाल सलमान का भी करेंगे।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












