
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत लगातार अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। अभी कुछ दिनों पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना प्रभु श्रीराम से कर दी थी । आज एक बार फिर उन्होंने युवतियों के फटी जींस पहनने पर अपनी सर्वजनिक स्थान से नाराजगी जाहिर की है । देहरादून में बुधवार को बाल अधिकार संरक्षण आयोग के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि महिलाओं को फटी जींस नहीं पहनना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारी देश की सभ्यता है न संस्कार हैं । इसके साथ ही उन्होंने युवाओं में बढ़ती जा रही नशे की आदत को भी रोकने का आह्वान किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कारित बच्चे जीवन में कभी असफल नहीं होते हैं ।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












