
एक दिन पहले सोमवार को बजट सत्र के दौरान सदन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए थे। राहुल गांधी के जाति जनगणना के सवाल पर भाजपा सांसद राहुल अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को करारा हमला बोला। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि आपके बोलने के लिए पर्ची आती है। उधार की बुद्धि से राजनीति नहीं चलती। आजकल कुछ लोगों पर जाति जनगणना का भूत सवार है। जिसको जाति का पता नहीं, वो जाति जनगणना कराना चाहते हैं।
बजट पर चर्चा के दौरान..
— Ajay Jha (@Ajay_reporter) July 30, 2024
"जिसकी जाती का पता नही..वो जनगणना की बात करता है" – अनुराग ठाकुर
राहुल गांधी – जो भी दलितों की, पिछड़ों की बात करता है उसे गाली खानी पड़ती है। मैं ये गालियां उनके लिए खुशी से खाऊंगा.. pic.twitter.com/N6djlhlY0A
राहुल गांधी ने कहा कि अनुराग ठाकुर जी ने मुझे गाली दी है। मैं लड़ाई लड़ रहा हूं, मुझे उनसे माफी नहीं चाहिए। उनके इस बयान पर हंगामा हो गया। विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने अनुराग ठाकुर को जवाब देते हुए कहा माननीय मंत्री रहे हैं, बड़े दल के नेता हैं। दुर्योधन तक यहां ले आए। इनसे पूछना चाहता हूं, आपने जाति कैसे पूछ ली ये बताएं बस। कैसे पूछोगे जाति। आप जाति नहीं पूछ सकते।
Following heated duel, Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav lambasted BJP leaders for asking the caste. https://t.co/xffW5U1DPd pic.twitter.com/LlnjqQSWKb
— Anand Singh (@Anand_Journ) July 30, 2024
इस पर आसन पर मौजूद जगदंबिका पाल ने कहा कि इसे एक्सपंज कर दिया। कोई किसी की जाति नहीं पूछ सकता। अनुराग ठाकुर ने कहा कि उस समय के प्रधानमंत्री आरजी वन ने कहा था कि हम आरक्षण का विरोध करते हैं। ये तय करें कि वे सही थे या ये सही हैं। उसको लागू कर दिया होता तो आज ओबीसी के अधिकारी भी ज्यादा होते। इन्होंने ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा तक नहीं दिया. मोदीजी ने दिया। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू का बयान याद दिलाया और कहा कि आप माफी मांगोगे कि नहीं इसके लिए। मैंने किसी का नाम नहीं लिया था लेकिन कोई क्यों खड़ा हुआ। अल्पसंख्यक के रूप में किसी को राष्ट्रपति बनाया गया तो कलाम जी को वाजपेयी जी के नेतृत्व में बनाया गया। रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाया गया तो मोदीजी की सरकार में, एसटी महिला को बनाया गया तो मुर्मू जी को बनाया गया। एमएसपी की बात करते हैं, कर्नाटक में 1200 किसानों ने आत्महत्या की। गए क्या आप उनसे मिलने के लिए। ओबीसी के लिए ओबीसी का कोटा खत्म करके मुस्लिम आरक्षण की कोई बात करता है तो आपकी आंध्र कर्नाटक की सरकारें करती हैं। अग्निवीर को लेकर अखिलेश यादव ने मेरा नाम लेकर कहा है। चार परमवीर चक्र विजेता हुए जिनमें दो हमारे हिमाचल से हुए। अग्निवीर योजना में सौ फीसदी गारंटी है नौकरी की।बता दें कि राहुल गांधी ने सोमवार को संसद में जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी ने एक चक्रव्यूह की रचना की है, जिससे देश के करोड़ों लोगों को नुकसान हो रहा है। जातिगत जनगणना से इस चक्रव्यूह को तोड़ा जा सकता है, जिससे केंद्र सरकार डर रही है। इस दौरान भी उन्होंने कहा कि वे इसी संसद में जातिगत जनगणना पास करके दिखाएंगे।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












