
इस वीकेंड आप घर बैठे कई फिल्मों और वेब सीरीज का मजा ले सकते हैं। जी हां नेटफ्लिक्स, हॉट स्टार समेत लगभग सारे ओटीटी प्लेटफार्म पर नई नई चीजें देखने के लिए मिलने वाली है। आइए बताते हैं इस वीकेंड कौन सी फिल्म और सीरीज कहां देखें आप…
Netflix:


ओटीटी प्लेटफार्म Netflix पर आज ही रिलीज हुई फिल्म “भक्षक” देख सकते हैं। यह फिल्म बिहार के मुज्जफरपुर सेल्टर होम में हुई सत्य घटना पर आधारित है। इस फिल्म में आपको भूमि पाडेकर मुख्य भूमिका में नजर आई हैं। इसके अलावा फिल्म में आपको संजय मिश्रा, अभिजीत और भी अन्य मझें कलाकार देखने को मिलने वाले हैं।
दूसरी फिल्म है साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म “गुंटूर कारम” है। यह फिल्म फुल एक्शन और फैमिली ड्रामा का कॉम्बिनेशन है। इस फिल्म में महेश बाबू के अलावा राम्या कृष्णा, जयराम, प्रकाश राज, जगपति बाबू और भी अन्य कलाकार देखने को मिलने वाले हैं।
Disney Hotstar:

हॉट स्टार ओटीटी पर लंबे समय से अवेटिंग आर्या का फाइनल पार्ट 3 की अंतिम कड़ी आज रिलीज हो गई है। इसकी पहली सीरीज 2020 में आई थी। इस सीरीज में सुष्मिता सेन मुख्य भूमिका में हैं। इस सीरीज में आप सुष्मिता सेन को एक्शन करते देखेंगे।
ZEE5:

पॉपुलर कॉमेडी ड्रामा, खिचड़ी 2 आज जी5 पर रिलीज हो चुकी है। खिचड़ी 2, खिचड़ी: द मूवी (2010) की दूसरी कड़ी है। खिचड़ी 2 में सुप्रिया पाठक, राजीव मेहता, अनंग देसाई, वंदना पाठक, जमनादास मजेठिया, कीर्ति कुल्हारी, अनंत विधात शर्मा, रेयांश वीर चड्ढा और फ्लोरा सैनी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। पूरी फिल्म फेमिली कॉमेडी से भरी पड़ी है। हंसा का किरदार आपको हसी से लोट पोट कर देगा।
यह भी पढ़े: बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ बाकी तीन टेस्ट के लिए टीम की घोषित, विराट कोहली ने सीरीज खेलने से लिया रेस्ट
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












