रवि, अप्रैल 12, 2026

कांग्रेस की टिकट पर हरियाणा में चुनाव लड़ रही विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में डिसक्वालीफाई होने पर कहा- भाजपा वालों ने नहीं की मदद

‘They have disrespected the nation’: Vinesh Phogat targets BJP, says ‘they should be charged with sedition’

पहलवान विनेश फोगाट अब रेसलिंग के मैदान से राजनीति के मैदान में आ गई हैं। कांग्रेस की टिकट पर हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक में डिसक्वालिफिकेशन को लेकर पहली बार बात की। विनेश ने कहा, डिस्क्वालिफाई होने के बाद मेरे पास कानूनी विकल्प था, इसकी जानकारी भारतीय डेलिगेशन ने नहीं, मेरे दोस्त ने दी। मैंने केस किया। इनके वकील बाद में आए। विनेश ने यह भी कहा कि भाजपा वालों ने ओलिंपिक मेडल को देश का नहीं बल्कि मेरा अकेले का मेडल समझा। विनेश ने बताया कि कुछ विदेशी खिलाड़ियों ने कहा कि अगर सही तरीके से लड़ाई लड़ी जाती तो मेडल मिल सकता था। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह मुद्दा इतनी व्यक्तिगत ईगो का विषय बन गया कि मेडल मेरा नहीं, बल्कि देश का था। अगर देश चाहता, तो मेडल ला सकता था। सभी को पता है कि कौन इसे लाने में विफल रहा। विनेश ने आगे कहा कि भाजपा वाले सोच रहे हैं कि यह सब उनके खिलाफ था। इसलिए उन्होंने मुझसे बदला लेने के लिए इतना कुछ किया और मुझे कोई मदद नहीं मिली। विनेश ने पेरिस ओलिंपिक में रेसलिंग के 50 किलोग्राम विमेंस कैटेगरी में लगातार 3 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। 8 अगस्त को फाइनल होना था, लेकिन मैच से पहले ओलिंपिक कमेटी ने विनेश का वजन 50 किलो से 100 ग्राम ज्यादा होने के कारण डिसक्वालिफाई कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल दिए जाने की मांग को लेकर कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स में अपील की थी। 14 अगस्त को उनकी अपील खारिज कर दी गई। भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से सीनियर वकील हरीश साल्वे ने विनेश का पक्ष रखा था।विनेश फोगाट ने कांग्रेस में शामिल होकर चुनाव लड़ने के बारे में कहा कि बजरंग पुनिया के साथ चुनाव लड़ने पर कोई चर्चा नहीं हुई थी। हमने यह कांग्रेस पार्टी पर छोड़ दिया था और उन्होंने निर्णय ले लिया। बजरंग को ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का वर्किंग चेयरमैन बनाया गया है, जो हमारे दिल के करीब है। मुझे लगता है कि बजरंग के पास मुझसे ज्यादा जिम्मेदारी है। वहीं दूसरी ओर हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आज कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है। इसमें दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन का ऐलान हो सकता है। कांग्रेस ने आप को 5 सीटें ऑफर की हैं। कांग्रेस ने अब तक 2 लिस्ट में 41 कैंडिडेट्स का ऐलान किया है। बची 49 सीटों में से 5 या 6 सीटें आप को दी जा सकती हैं। दोनों पार्टियों के बीच जींद, कलायत, पानीपत (ग्रामीण), गुरुग्राम, पेहोवा और ओल्ड फरीदाबाद सीट पर समझौता हुआ है।राज्य में गठबंधन को लेकर कांग्रेस-आप के बीच 3 मीटिंग हो चुकी हैं। आप कांग्रेस से 10 सीटें मांग रही थी, हालांकि कांग्रेस ने आप को 4 ही सीटें ऑफर की थीं। 2 मीटिंग के बाद सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बनी। इसके बाद तीसरी मीटिंग में कांग्रेस ने एक और सीट का ऑफर दिया। हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को वोटिंग है। 8 अक्टूबर को रिजल्ट आएगा।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News