सोम, अप्रैल 6, 2026

चर्चा में बनी शर्त: शादी में लड़की के पिता ने दूल्हे के सामने रख दी अजीब ‘ तीन शर्तें’, लड़के ने मानने से किया इनकार, बिना दुल्हन के लौटी बारात

The groom was waiting for farewell after marriage, then something happened that created a ruckus
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

उत्तर प्रदेश में एक विवाह समारोह में ऐसा मामला आया है जो दूल्हे को हैरत में डाल गया। लड़की के पिता ने शादी समारोह में दूल्हे के सामने ऐसी शर्त रख दी कि बारात वापस लौट गई। सोशल मीडिया पर पिता की रखी गई शर्त चर्चा में बनी हुई है। अब आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है। यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बरुआसागर क्षेत्र में आने वाले सिनौरा गांव का है। यहां के रहने वाले मानवेंद्र की शादी गुरसराय में रहने वाली एक लड़की से तय हुई थी। शादी को लेकर मानवेंद्र और उनके घर वाले बेहद खुश थे। हर तरफ तैयारियां चल रही थी। दोनों पक्ष बरुआसागर में बने एक मैरिज हॉल में पहुंचे। शादी की सभी रस्में निभाई गई। जब विदाई का समय आया तो दुल्हन के मुंह बोले पिता ने तीन शर्ते रख दी। जिसके बाद 7 फेरे लेने के बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया। लड़के पक्ष की ओर से आए लोग लड़की को मनाने लगे, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। इसी दौरान उसके मुंह बोले पिता ने दूल्हे के सामने तीन शर्तें रख दीं। पहली- दूल्हा और दुल्हन के बीच कभी शारीरिक संबंध नहीं बनेगा। दूसरी- दुल्हन अपनी छोटी बहन को अपने साथ ससुराल लेकर जाएगी। तीसरी- दुल्हन का मुंह बोला पिता कभी भी उसके ससुराल जा सकेगा और कोई उससे सवाल नहीं पूछेगा। इन तीनों शर्तों को दूल्हें ने मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया और अपने मुंह बोले पिता के साथ लौट गई। यह मामला अब थाना पहुंच गया है। दूल्हे ने कहा कि हमारी तरफ से शादी में 10 लाख रुपए खर्च हुए। दुल्हन को करीब 3 लाख रुपए के गहने दिए। उसने पुलिस से गहने वापस करवाने की अपील की। अब यह शादी पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News