DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

The government of Lebanon has resigned in the wake of the Beirut blast.

बेरूत में धमाके के बाद प्रधानमंत्री समेत पूरी सरकार ने दिया इस्तीफा

लेबनान के बेरूत में हुए धमाके के बाद देश में स्थिति और बिगड़ चुकी है। देशभर में लोग सरकार के खिलाफ आक्रामक प्रदर्शन कर रहे हैं।
इसी बीच प्रधानमंत्री समेत पूरी सरकार ने इस्तीफा दें दिया है। सरकार के इस्तीफा देने से देश में आर्थिक संकट के बाद अब राजनीतिक संकट भी आ गया है।

बता दें कि बीते चार अगस्त को लेबनान के बेरूत में हुए विस्फोट में अभी तक 220 लोगों की मौत हो चुकी है और 110 लोग अब भी लापता हैं।
इस धमाके में देश का मुख्य बंदरगाह पूरी तरह से नष्ट हो गया था और करीब तीन लाख लोग बेघर हो गए थे। धमाके से लगभग 10 से 15 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News