DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

The giant container ship blocking the Suez Canel has been freed

छह दिनों से स्वेज नहर में फंसा एवर गिवेन जहाज आज निकालने में सफल, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

मिस्र की स्वेज नहर में बीते मंगलवार यानी 23 मार्च को चीन से माल लेकर आ रहे एक विशाल मालवाहक जहाज एवरग्रीन के फंसे जहाज को छह दिन बाद आज सोमवार सुबह 04:30 बजे सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिसके बाद अब वह धीरे-धीरे अपनी मंजिल की ओर आगे बढ़ रहा है।

बता दें की बीते मंगलवार को इस मार्ग पर सौ से ज्यादा जहाज जाम में फंस गए थे। इस जहाज को 25 भारतीय चला रहे हैं। फिल्हाल सभी भारतीय चालक पूरी तरह से सुरक्षित बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार इस विशाल मालवाहक जहाज एवर गिवेन स्वेज नहर को पार करते समय आए हवा के एक तेज बवंडर के कारण उनका शिप घूम गया। बाद में जब उसे सीधा करने का प्रयास किया, तो जहाज ने नहर की चौड़ाई में घूमकर पूरे ट्रैफिक को ही बंद कर दिया। इस जहाज के पीछे एक और मालवाहक जहाज द मेर्सक डेनवर भी फंस गया। इतना ही नहीं, एवर गिवेन शिप के फंसने से लाल सागर और भूमध्य सागर के किनारों पर बड़ी संख्या में जहाजों का जाम लगा गया। इसे निकालने के लिए बड़े पैमाने पर टग बोट्स यानी जहाजों को धक्का देने वाली ताकतवर बोट को तैनात किया गया जिसके बाद इस मिशन को सफलता पूर्वक पुरा किया गया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News