
जहानाबाद जिले के व्यवहार न्यायालय के पुस्तकालय सभागार में अपर लोक अभियोजक सह बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष स्व दीनदयाल यादव की 16 वीं पुण्यतिथि आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। वही लोक अभियोजक सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने स्व यादव की पुस्तकालय सभागार में स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा में पूर्व की याद को ताजा करते हुए कहा कि स्व यादव एक सुलझे हुए अधिवक्ता थे। उन्होंने कहा कि मै जब बार एसोसिएशन का सचिव था तो वक्त दीनदयाल बाबु एसोसिएशन के उपाध्यक्ष के साथ साथ अपर लोक अभियोजक थे। उनकी हत्या पर न्यायालय के अधिवक्ता आज भी भुला नहीं हैं। उनकी निधन से हम सभी मर्माहत है।वे कुशल अधिवक्ता के साथ साथ बड़े ही मिलनसार स्वभाव के धनी थे। पुण्यतिथि कार्यक्रम में स्व यादव के पुत्र सहित न्यायालय के सभी अधिवक्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
जहानाबाद से बरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











