बुध, फ़रवरी 25, 2026

THE 100 MOST INFLUENTIAL PEOPLE OF 2024

Wrestler Sakshi Malik is included in Times magazine's list of 100 most influential people in the world

टाइम मैगजीन ने 100 प्रभावशाली लोगों की सूची की जारी, 5 भारतीयों के नाम शामिल

टाइम मैगजीन ने इस वर्ष 100 सबसे प्रभावशाली शख्सियतों की लिस्ट जारी कर दी है। टाईम मैगजीन को लिस्ट में इस वर्ष 5 भारतीयों को जगह मिली है। इसमें विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, बॉलीवुड अभिनेता आलिया भट्ट, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक और अभिनेता-निर्देशक देव पटेल शामिल हैं। इस लिस्ट में आलिया भट्ट एकलौती भारतीय एक्ट्रेस हैं।

इनके अलावा अमेरिकी ऊर्जा विभाग के ऋण कार्यक्रम कार्यालय के निदेशक जिगर शाह, खगोल विज्ञान के प्रोफेसर और येल विश्वविद्यालय में भौतिकी के प्रोफेसर प्रियंवदा नटराजन भी शामिल हैं। भारतीय मूल की रेस्तरां मालकिन अस्मा खान और रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की विधवा यूलिया नवलनाया भी शामिल हैं।

लिस्ट में आलिया भट्ट एकलौती भारतीय एक्ट्रेस

पत्रिका में ब्रिटिश लेखक और फिल्म निर्माता टॉम हार्पर द्वारा उनके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए अभिनेता की प्रशंसा की गई है। भट्ट और हार्पर ने फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में सहयोग किया था, जिससे आलिया की हॉलीवुड में शुरुआत हुई थी। स्टार की प्रशंसा करते हुए, हार्पर ने लिखा कि मैं आलिया से उनकी अंग्रेजी भाषा की पहली फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में मिला था। अपनी प्रसिद्धि के बावजूद, सेट पर वह मजाकिया रहीं। उनके व्यवहार में एक आकर्षण है।

कौन हैं सत्या नडेला? टाइम ने क्या कहा?

भारतीय मूल के अमेरिकी सत्य नडेला माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई हैदराबाद के ही स्कूल में हुई। इंजीनियरिंग के बाद अमेरिका चले गए। विस्कॉन्सिन यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ साइंस और शिकागो यूनिवर्सिटी से एमबीए किया। वक्त आया और नडेला ने 1992 में माइक्रोसॉफ्ट ज्वाइन किया। इन्हें क्लाउड गुरु के नाम से भी जाना जाता है। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला के बारे में टाइम ने कहा कि वह हमारे भविष्य को आकार देने में बेहद प्रभावशाली हैं और यह मानवता के लिए अच्छी बात है। OpenAI में माइक्रोसॉफ्ट का महत्वपूर्ण निवेश और मिस्ट्रल एआई के साथ साझेदारी उसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्रांति में सबसे आगे रखती है। सत्या एआई को एक ऐसे उपकरण के रूप में देखते हैं, जो मनुष्यों को सशक्त बनाएगा। फिर भी, अनपेक्षित परिणामों और दुरुपयोग के बारे में चिंता वाजिब है।

साक्षी मलिक ने भारत की बेटियों की आवाज की बुलंद

Wrestler Sakshi Malik is included in Times magazine‘s list of 100 most influential people in the world

Wrestler Sakshi Malik is included in Times magazine's list of 100 most influential people in the world

साक्षी मलिक, जिन्होंने 2016 के रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था, उनका नाम भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ने के लिए विशिष्ट सूची में है। साक्षी मलिक पर, ऑस्कर-नॉमिनेटेड डॉक्यूमेंटरी फिल्म निर्माता निशा पाहुजा लिखती हैं कि वह भारत के सबसे प्रसिद्ध पहलवानों में से एक हैं, जो कुश्ती महासंघ के तत्कालीन प्रमुख की तत्काल गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग के लिए 2023 की शुरुआत में दिल्ली के जंतर मंतर पर एकत्र हुए थे। भारत बृज भूषण सिंह पर महिला एथलीटों के यौन उत्पीड़न का आरोप है। यह लड़ाई अब केवल भारत की महिला पहलवानों के लिए नहीं है। यह भारत की बेटियों के लिए है, जिनकी आवाज बार-बार दबा दी गई है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading