रवि, अप्रैल 12, 2026

तेतुलमारी: आजसू पार्टी ने किया जनसंपर्क अभियान, विकाश महतो की जीत को लेकर शुरू की पहल

Tetulmari: AJSU Party did public relations campaign, started initiative regarding the victory of Vikash Mahato

आजसू पार्टी के वार्ड चार के चुनाव प्रभारी अनिल निषाद के नेतृत्व में टुंडी विधानसभा के प्रत्याशी विकाश महतो को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। यह अभियान तेतुलमारी क्षेत्र के पहाड़ी 3 नंबर, चंदौरबाँध और पीएसटी विस्थापित बस्ती में आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों से संपर्क साधा और उन्हें विकाश महतो के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पप्पू निषाद, विजय मल्लाह, संदीप निषाद, इंद्र ठाकुर, डॉ चंद्रदेव प्रसाद, सुरेश मल्लाह, जोगन मल्लाह, सूरज कुमार, विकाश कुमार, छोटू कुमार, बादल कुमार सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

जनसंपर्क अभियान के दौरान सभी ने विकाश महतो की उम्मीदवारी को पार्टी और क्षेत्र के लिए फायदेमंद बताते हुए उनके पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News