
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार एक्टर विजय ने तमिलनाडु से राजनीति में कदम रख दिया है।
थलापति विजय ने शुक्रवार को अपनी पार्टी का ऐलान किया, जिसका नाम ‘तमिझगा वेत्रि कषगम’ है।
पार्टी की घोषणा के बाद सुपरस्टार थालापति विजय ने कहा कि उनकी पार्टी का चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन हो गया है और उनकी पार्टी 2026 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
एक आधिकारिक बयान में अभिनेता विजय ने कहा कि, ‘पार्टी को ईसीआई के साथ पंजीकृत कर दिया गया है। मैं विनम्रतापूर्वक कहना चाहता हूं कि पार्टी की सामान्य परिषद और कार्यकारी समिति ने 2024 के लोकसभा चुनाव में न तो लड़ने का और न ही किसी पार्टी को समर्थन देने का फैसला किया है।’
राजनीति कोई पेशा नहीं, बल्कि ‘पवित्र जनसेवा’ है: थालापति विजय (Thalapathy Vijay)
बता दें कि ऐसा पहली बार नही है की पहली बार किसी अभिनेता ने राजनीति में कदम रखा है। बल्कि सदियों से कई अभिनेता अभिनय की दुनिया से राजनीति में कदम रख चुके हैं। इनमें सबसे प्रमुख एम.जी. रामचंद्रन और जे. जयललिता हैं। दरअसल में थालापति की पार्टी का नाम ‘तमिझागा वेत्री कषगम’ है, जिसका का शाब्दिक अर्थ है ‘तमिलनाडु विजय पार्टी’ है। उनकी इस घोषणा के बाद उनके प्रशंसकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि अभिनेता राजनीति में कदम रख सकते हैं। विजय ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी और न ही किसी का समर्थन करेगी क्योंकि हाल ही में हुई आम परिषद और कार्यकारी परिषद की बैठकों में ऐसा निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘मैंने पार्टी के काम को प्रभावित किए बिना उस फिल्म को पूरा करने का फैसला किया है जिसके लिए मैं पहले ही प्रतिबद्ध हूं। विजय का कहना है कि वह जनसेवा की राजनीति में खुद को झोंक देंगे। उन्होंने कहा कि मैं इसे तमिलनाडु के लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त करता हूं।
यह भी पढ़े: घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित
यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












