रवि, अप्रैल 12, 2026

तमिलनाडु में बागमती एक्सप्रेस व मालगाड़ी टकराई, तीन बोगियां पटरी से उतरी, एक बोगी में लगी आग, 19 यात्री घायल

Tamil Nadu Train Accident: 12 Coaches of Mysore-Darbhanga Express Derail
Tamil Nadu Train Accident: 12 Coaches of Mysore-Darbhanga Express Derail
Tamil Nadu Train Accident: 12 Coaches of Mysore-Darbhanga Express Derail

बागमती एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच भीषण टक्कर में गनीमत रही किसी की मौत नहीं हुई, 19 यात्री घायल, ट्रेन मैसूर से दरभंगा जा रही थी, राहत बचाव जारी

शुक्रवार की रात तमिलनाडु में एक बड़ा रेल हादसा हो गया। लेकिन गनीमत रही कि इस ट्रेन एक्सीडेंट में किसी की मृत्यु नहीं हुई है। इस हादसे में 19 ट्रेन यात्री घायल हुए हैं। तमिलनाडु में चेन्नई से करीब 41 किलोमीटर दूर कवराईपेट्टई रेलवे स्टेशन के पास रात 8.30 बजे ट्रेन एक्सीडेंट हुआ। जब 75 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चल रही मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस (12578) मालगाड़ी से टकरा गई। ट्रेन में कुल 1360 पैसेंजर्स थे।चेन्नई सेंट्रल से मेडिकल रिलीफ वैन और रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। वहीं मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह बचाव और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, सरकार तेजी से राहत और बचाव कार्य कर रही है। घायल लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। इस बाबत रेलवे बोर्ड ने कहा है कि चेन्नई रेल डिवीजन के पोन्नेरी-कावरापेट्टई खंड में हुई एक्सप्रेस ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में किसी यात्री की मौत होने की अब तक खबर नहीं है।

दक्षिणी रेलवे ने बताया कि रात 8.27 बजे पोन्नेरी स्टेशन क्रॉस करने के बाद बागमती एक्सप्रेस को मेन लाइन पर चलने का ग्रीन सिग्नल मिला था। कवराईपेट्टई रेलवे स्टेशन में पहुंचने से पहले लोको पायलट और ट्रेन क्रू को जोर का झटका लगा। इसके बाद ट्रेन मेन लाइन छोड़कर लूपलाइन में चली गई। इसी लूप लाइन पर पहले मालगाड़ी खड़ी थी। बागमती एक्सप्रेस की मालगाड़ी से टक्कर हुई। एक्सीडेंट में 12 से 13 कोच डिरेल हुए। एक कोच और पार्सल वैन में आग लग गई। रेलवे ने हादसे के जांच के आदेश दिए हैं।

रेलवे ने बताया कि रेल मार्ग के प्रभावित हिस्से में ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। उसने कहा, ‘‘12-13 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। अभी तक किसी की मौत होने की खबर नहीं है, लेकिन कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। रेलवे ने हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। समस्तीपुर के लिए हेल्पलाइन नंबर -06274-8102918840, दरभंगा के लिए हेल्पलाइन नंबर-06272-8210335395, दानापुर के लिए हेल्पलाइन नंबर-9031069105 और दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए हेल्पलाइन नंबर 7525039558 है।

वहीं गुरुवार रात बिहार के कटिहार जिले में एक बड़ा ट्रेन हादसा होने से बच गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कटिहार जिले के सुधानी के नजदीक पुल संख्या 136 के पास एक मालगाड़ी का 2 डिब्बा बेपटरी हो गया था। गनीमत ये रही कि इस घटना में किसी तरह के हताहत नहीं हुआ। रेलवे विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है और हालात पर कंट्रोल कर लिया गया।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News