सोम, अप्रैल 13, 2026

गुरुकुल विद्यालय मदनपुर, सिद्धार्थनगर में प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

26 जनवरी को गुरुकुल विद्यालय मदनपुर के मेधावी छात्रों को कमलाकर त्रिपाठी सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया और मेडल एवं प्रशांति पत्र प्रदान किया गया। प्रतिभावान छात्रों को नकद राशि से भी सम्मानित किया गया । पुरस्कार वितरण काशी हिन्दू विश्विद्यालय के आचार्य श्री ऋचीक त्रिपाठी ने किया और मंच का संचालन प्राचार्य पंकज मिश्रा ने किया। श्री त्रिपाठी ने कहा की प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करने से छात्रों में प्रतिस्पर्धा का भाव आ जाता है और प्रतिभा निखारने में मदद मिलती है।

Talent felicitation ceremony concluded in Gurukul Vidyalaya Madanpur, Siddharthnagar

त्रिपाठी जी ने कहा की विद्यालय के शिक्षकों , आशीष गोंड, ममता त्रिपाठी , प्रिया मिश्रा , अंतिमा पांडेय , तृषा पांडेय और पूनम पांडेय का शिक्षण कार्य अति सराहनीय है ।सुंदरी रस्तोगी , साक्षी रस्तोगी , सृष्टि रस्तोगी , सुग्रीव यादव ,आयुष पासवान , शिवानी यादव , श्रेया भारती , आशा यादव ,विशाल यादव , प्रिंस कुमार और लखराज पासवान को यह विशेष सम्मान प्राप्त हुआ। प्राचार्य पंकज मिश्रा ने जानकारी दी की , विद्यालय की महाप्रबंधक श्रीमती स्मिता मिश्रा के दिशा निर्देश में प्रतियोगी परीक्षाओ का आयोजन किया जा रहा है जो की हर ६ माह पे होता रहेगा और गणित , सामान्य ज्ञान एव विज्ञान विषय पे आधारित होगा.

विद्यालय की महाप्रबंधक स्मिता मिश्रा से संपर्क करने पर जानकारी प्राप्त हुई की ये परीक्षाएं छात्रों के बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के लिए आयोजित की जाती है। शहर के छात्रों को अनेक अवसर मिलते है ऐसी परीक्षाओ में सम्मिलित होने के , लेकिन गाँव के छात्र इन अवसर से वंचित रह जाते है। आगे भी इस तरह की प्रतियोगिता कराइ जाती रहेगी जिसमे की सभी वर्गों के छात्रों को सामान अवसर मिले।

यह भी पढ़ेघने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित

यह भी पढ़ेगौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News