तीन बच्चों के साथ नजर आई अभिनेत्री सुष्मिता सेन, पहले दो बच्चियों को लिया था गोद

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपने अभिनय के साथ साथ बड़े दिल के लिए भी जानी जाती हैं।
सुष्मिता सेन अभी भी सिंगल हैं लेकिन वह दो बच्चों की मां हैं। उन्होंने दो बेटियों को गोद लेकर मिसाल कायम की है। सुष्मिता सेन ने साल 2000 में बेटी रिनी को गोद लिया था इसके बाद उन्होंने साल 2010 में अलीशा को गोद लिया। सुष्मिता अक्सर सोशल मीडिया पर बेटियों के साथ अपना बॉन्ड भी शेयर करती रहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब सुष्मिता सेन ने एक बेटे को भी गोद ले लिया है।
बुधवार को सुष्मिता सेन उनके घर के बाहर अपनी दोनों बेटियों और बेटे के साथ स्पॉट किया गया। सुष्मिता तीनों बच्चों के साथ बेहद ही खुश नजर आ रही थीं। हालांकि इस दौरान मास्क लगा होने की वजह से उनके बेटे का चेहरा पूरी तरह से दिखाई नहीं दिया। हालांकि सुष्मिता सेन ने अभी अपनी तरफ से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है।
वहीं काम की बात करें तो सुष्मिता सेन हाल ही में आर्या सीजन 2 में नजर आईं थी। इस से पहले इसके पहले सीजन में हिंदी सुष्मिता सेन ने काम किया था जो दर्शकों को दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। वहीं एक साक्षात्कार के दौरान सुष्मिता ने कहा कि अब वे जल्दी आर्या के तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू करेंगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












