अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के मामले में गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के द्वारा दायर की गई अर्जी मेे आज सुबह 11 बजे सुप्रीम कोर्ट यह फैसला करेगी कि रिया के खिलाफ मामले की जांच कौन करेगा।
आपको बता दें कि आखिरी बार सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई में दोनों पक्षों के वकीलों के बीच बहस के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों से लिखित जवाब मांगा था। बिहार सरकार ने अधिवक्ता केशव मोहन के जरिए पेश किए गए लिखित अभिवेदन में कहा गया था,’जांच का जिम्मा संभालने और इसे तेजी से निपटाने के सीबीआई के रास्ते में किसी भी प्रकार की बाधा डालने की अनुमित नहीं दी जानी चाहिए।’ वहीं रिया चक्रवर्ती ने अपने लिखित अभिवेदन में कहा कि बिहार पुलिस के आदेश पर जांच का जिम्मा सीबीआई को स्थानांतरित किया जाना अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। इन सब की दलीलों को सुनते हुए सुप्रीम कोर्ट आज अपना फैसला सुनाने वाली है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












