
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या की गुत्थी लगातार उलझती नजर आ रही है। अभिनेता के मरने के लगभग 60 दिन होने जा रहे हैं फिर भी अब तक मामला साफ नहीं हुआ है। मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बीच की यह जांच अब सीबीआई के हाथ में आ चुकी है ।
सीबीआई ने बिहार पुलिस से इस जांच को अपने हाथ में ले लिया है और सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला पटना पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी को फिर से दर्ज कि है।
सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में 6 लोगों के खिलाफ जिसमे रिया चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी एफआईआर दर्ज कर ली है। सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की जांच पुलिस अधीक्षक नूपुर प्रसाद के नेतृत्व में विशेष दल करेगा और इसकी निगरानी डीआईजी गगनदीप गंभीर और संयुक्त निदेशक मनोज शशिधर करेंगे। दोनों गुजरात कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












