सुप्रीम कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को दिया तगड़ा झटका, कहा- दो हफ्ते में भेजें उत्तर प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को झटका देते हुए उसके मुकदमे और कस्टडी ट्रांसफर की याचिका पर अपना फैसला दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश की जेल में दो हफ्ते के अंदर शिफ्ट करना होगा। कोर्ट ने यह कहते हुए साफ किया है की वह पंजाब सरकार की दलीलों से कोर्ट संतुष्ट नहीं है। इसके साथ ही विशेष कोर्ट तय करेगा कि अंसारी को इलाहाबाद या बांदा में से किस जेल में रखा जाएगा।
बता दें की इससे पहले पंजाब सरकार ने रूपनगर जेल में बंद विधायक व माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपने से इनकार कर दिया था। अंसारी के उपर 14 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं और इनके लिए यूपी सरकार को अंसारी की कस्टडी की दरकार की है।
जनवरी 2019 से अंसारी पंजाब की जेल में है, जहां उसे जबरन वसूली मामले में नामजद किया गया था। यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि अंसारी की अनुपस्थिति के कारण यूपी में मुकदमों की सुनवाई नहीं हो पा रही है।
यूपी सरकार की याचिका पर पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर अंसारी को यूपी सरकार की हिरासत में देने से इनकार किया था। पंजाब सरकार ने इसका कारण अंसारी के स्वास्थ्य को बताया था। जेल अधीक्षक के माध्यम से दायर हल्फमामे में कहा गया था कि अंसारी कथित तौर पर उच्च रक्तचाप, मधुमेह, अवसाद, पीठ दर्द और त्वचा की एलर्जी से पीड़ित है।
यूपी सरकार की रिट याचिका को खारिज करने की मांग करते हुए पंजाब-सरकार ने कहा था कि वह चिकित्सकों की राय के अनुसार काम कर रही है। अंसारी को यूपी से दूर रखने के लिए कोई पूर्वकल्पित साजिश नहीं थी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












