DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

सड़कों पर बढ़ी हिंसा: आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में हालात और बिगड़े, हिंसक झड़पों में सांसद की मौत

Sri Lanka Economic Crisis: Ruling-party MP dies in Sri Lanka clashes
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

आर्थिक संकट से जूझ रहे पड़ोसी देश श्रीलंका में हालात बद से बदतर हो गए हैं। सरकार से गुस्साए लोगों ने सड़कों पर आकर अपना प्रदर्शन और तेज कर दिया है। देश के अलग-अलग जगहों पर हुई हिंसा में कई लोगों की मौत हो गई है। लोगों के आक्रोश के आगे गोटबाया सरकार भी बैकफुट पर आती दिख रही है। बता दें कि सोमवार को श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने सोमवार को विपक्ष के दबाव में इस्तीफा दे दिया। इसके बाद राजधानी कोलंबो समेत देश के कई हिस्सों में सरकार समर्थकों और विरोधियों के बीच जबरदस्त हिंसक झड़पें हुईं। इनमें रूलिंग पार्टी के सांसद अमरकीर्ति अथुकोरला की मौत हो गई। भीड़ ने पूर्व मंत्री जॉन्सटन फर्नांडो के माउंट लाविनिया इलाके में मौजूद आलीशान घर में आग लगा दी। उनके परिवार को बमुश्किल बचाया गया। देश में इस तरह के टकराव का खतरा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे प्रमुख शहरों में सेना तैनात कर सकते हैं। देर शाम मिली जानकारी के मुताबिक, हिंसा में अब तक कुल चार लोगों की मौत हुई है, जबकि 119 लोग घायल हैं। बता दें कि श्रीलंका में आर्थिक संकट की वजह से महंगाई पूरे चरम पर है। लोगों का सरकार के प्रति गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके साथ लंका दिवालिया होने के कगार पर भी पहुंच चुका है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News