DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद में तेज रफ्तार का कहर  घटना स्थल पर ही हुई मौत।

जहानाबाद जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी है। आए दिन तेज रफ्तार के कारण कही न कही घटना प्रतिवेदित होने की खबर प्राप्त हो रही है।  जिले में तेज रफ्तार के कारण एक माह में दर्जनों घटना प्रकाश में आ चुका है। इसी कड़ी में बीते शुक्रवार की शाम करीब सात, साढ़े सात बजे की बताई जाती है। एन एच 83 पर मखदुमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खनेटा पाली के पास तेज रफ्तार से आ रही हाईवा ने मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र के म॑झोस पंचायत के पूर्व मुखिया भीमपुरा निवासी उदय प्रसाद यादव को    कुचलते हुए भाग खड़ा हुआ। जानकारी के अनुसार पूर्व मुखिया उदय यादव अपने ईट भट्ठा चाक॑द‌ से वापस मखदुमपुर लौटने के क्रम में घटना घटी, जहां पूर्व मुखिया को घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मखदुमपुर थाना अध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद भेजा। पोस्टमार्टम के उपरांत शव को परिवार को शौप दिया गया है। वही घटना की सूचना पर म॑झोस‌ पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई है। तथा परिजनों में चित्कार मचा हुआ है।

जहानाबाद से बरुण कुमार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News