
उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में दो दिनों से हो रही बारिश के बीच झारखंड में सियासी पारा गरमाया हुआ है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद राज्य में सियासी हलचल तेज है। इस पूरी घटनाक्रम के बाद भारतीय जनता पार्टी भी एक्टिव हो गई है। वहीं विपक्ष ने राजपाल की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।ईडी को झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की रिमांड गुरुवार को नहीं मिली है। कोर्ट ने ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया है। होटवार जेल में हेमंत सोरेन की रात कटेगी। कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली है। कल रिमांड पर फैसला सुनाएगी। जमीन घोटाले में ईडी ने हेमंत सोरेन को कोर्ट में पेश करके 10 दिन की रिमांड मांगी थी। डेढ़ घंटे से ज्यादा सुनवाई चली। झारखंड में सियासी संकट के बीच विधायक दल के नेता चंपई सोरेन को राज्यपाल ने गुरुवार शाम साढ़े 5 बजे राजभवन बुलाया है, जबकि चंपई ने मिलने के लिए 3 बजे का समय मांगा था। इस बीच कांग्रेस ने चंपई सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में देरी का आरोप लगाया है। कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि कांग्रेस के विधायकों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है, क्योंकि राज्यपाल समर्थन पत्र मिलने के बावजूद चंपई सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में देरी कर रहे हैं। झारखंड में राजनीतिक संकट के बीच बीजेपी भी एक्टिव हो गई है और उसने विधायक दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक कल दोपहर एक बजे होगी. झारखंड में राजनीतिक हलचल के बीच बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा दावा किया है। निशिकांत दुबे ने कहा कि रांची सर्किट हाउस में हैदराबाद जाने वाले केवल 35 विधायक हैं। इस पूरे मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को सलाखों के पीछे डाला जा रहा है और अगर उन्हें जेल भेजा गया तो वह किसी तरह इससे बाहर आ जाएंगी। सीएम ममता ने कहा कि बीजेपी यह सब चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कर रही है।हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी मामले पर बिना किसी का नाम लिए टिप्पणी करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, क्या हम सभी चोर हैं और वे सभी संत हैं? वे (बीजेपी) चोरों में सबसे बड़े हैं। आज वे सत्ता में हैं और इसीलिए एजेंसियों को लेकर घूम रहे हैं। कल वे सत्ता में नहीं रहेंगे और सब कुछ ख़त्म हो जाएगा। गौरतलब है कि सीबीआई और ईडी पश्चिम बंगाल में कई घोटाले के मामलों की जांच कर रही है। पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और ज्योति प्रिया मल्लिक स्कूल सेवा आयोग भर्ती घोटाले और राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।
यह भी पढ़े: घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित
यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !
Share this:
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Post
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Threads (Opens in new window) Threads













