सोम, अप्रैल 13, 2026

Uttar Pradesh News: बीजेपी की तर्ज पर सपा का मिशन डेमोलिश

भारतीय जनता पार्टी की तर्ज पर समाजवादी पार्टी ने भी मिशन डेमोलिश की राह पर चल दी हैं। आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव की अध्यक्षता में बसपा के पूर्व विधायक रुश्दी मियां, बसपा के अतहर खान, पुराने सपाई शिव कुमार बेरिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा की जनता पार्टी की सरकार में अब तक कोई भी परीक्षा पारदर्शी तरीके से नहीं हो पाई है। जिस तरीके से पेपर लीक हुए हैं। भाजपा ने हर जिले में अपने दो लाख से ज्यादा वोट भी लीक किए हैं।

डबल इंजन सरकार पर अखिलेश का निशाना


अखिलेश यादव ने डबल इंजन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार में बेरोजगारी महंगाई और किसानों आय की समस्या लगातार बनी हुई है। यूपी के नौजवानों को वॉर जॉन इसराइल नौकरी के लिए भेजा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी आज से पहले कभी भी इतनी कमजोर नहीं रही टिकट मिलने के बाद उनके नेता या तो राजनीति छोड़ रहे हैं या फिर टिकट वापस कर रहे हैं इससे साफ पता चलता है कि भाजपा डरी हुई है। वहीं सीबीआई के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा की जांच एजेंसी का सहयोग करने के लिए हम सदैव तैयार हैं। वही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के यूपी दौरे के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की पुरानी ट्रिक है, बीजेपी इस प्रकार के शतरंज के चाल चलती रहती है लेकिन हमारे पास भी बहुत सारे वजीर हैं।  हम पीडीए परिवार को आगे बढ़ा रहे है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News