बुध, फ़रवरी 25, 2026

अपने ही जाल में फंसी सपा, पीडीए पर बुरे फंसे अखिलेश

SP in Turmoil, Akhilesh Stuck in a Bad Situation
SP in Turmoil, Akhilesh Stuck in a Bad Situation

लोकसभा चुनाव दिन ब दिन नजदीक आ रहा है। देशभर की राजनीतिक दल अपनी स्तिथि को बेहतर करने की तैयारियों को धार दे रही है। एक तरफ जहां भाजपा यूपी में मिशन 80 के तहत सभी 80 सीटों पर दावा ठोक रही है तो विपक्ष भी उसे भरपूर चुनौती देने में लगा हुआ है। जहां एक तरफ भाजपा ने बिहार और यूपी में मिशन डेमोलिश के तहत विपक्ष को तोड़ दिया है तो वही कांग्रेस और सपा रालोद के जाने के बाद पश्चिम यूपी पर अपनी नजर बनाए हुए है। लोकसभा से पहले यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने है। ऐसे में सपा और भाजपा के उम्मीदवारों ने अपने अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं।

सपा की बढ़ रही मुश्किलें:

समाजवादी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही है। एक तरफ जहां यूपी में रालोद के साथ गठबंधन टूट गया वही स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया तो अब सपा की सहयोगी दल अपना दल कमेरवादी ने भी राज्यसभा उम्मीदवारों पर अपनी नाराजगी जताई है। सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि जया बच्चन, आलोक रंजन दोनों ही पीडीए से नही है। ऐसे में इस बार पीडीए की अनदेखी करने का आरोप पल्लवी पटेल ने सपा पर लगाया है।

AIMIM प्रवक्ता ने सपा पर साधा निशाना:

पल्लवी पटेल के बाद अब AIMIM प्रवक्ता आसिम वकार ने भी सपा को जमकर लताड़ लगाई है। असीम वकार ने कहा कि सपा ने अपने उम्मीदवारों में अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग को जगह नही दी है क्या PDA सिर्फ वोट बटोरने के लिए है। सपा ने 36 यादवों को एमएलसी बनाया। मुसलमानों का 100 फीसदी वोट चाहिए लेकिन मुस्लमान को राज्यसभा नही भेजेंगे। अखिलेश यादव को जवाब देना चाहिए।

यह भी पढ़ेबीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ बाकी तीन टेस्ट के लिए टीम की घोषित, विराट कोहली ने सीरीज खेलने से लिया रेस्ट

यह भी पढ़ेइस सप्ताह OTT पर है फिल्मों को भरमार, पूरे वीकेंड उठाएं घर बैठे इसका लुफ्त

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading